धनतेरस सुख-समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना जाता है। धनतेरस पूजा को 'धनत्रयोदशी' के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती, जो कि आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस है, के रूप में भी मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान धन्वन्तरि को आपने प्रसन्न कर दिया तो आपके घर में सुख-समृद्धि तो आएगी ही, साथ ही आपके परिवार का हर सदस्य स्वस्थ भी रहेगा। वैसे भी अच्छे स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है। इस दिन पूजा का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज किस मुहूर्त में पूजा करना लाभदायी रहेगा।
धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शुक्रवार शाम 5:33 बजे से 6:20 बजे तक है। आचार्य तेजस्वी दीपक शर्मा के मुताबिक इस मुर्हूत में पूजा-अर्चना करने से स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 5:35 बजे से रात 8:11 बजे तक रहेगा।
प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत शुभ रहता है। वृषभ काल का मुहूर्त शाम 6:35 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा।
No comments:
Post a Comment