Friday, 14 October 2016

मेवाड़ महिला मंडल गुरु दर्शन के लिए पहुंचा उदयपुर


मुंबई/गोडवाड ज्योती: ५ ऑक्टोबर को अध्यक्षा अंजना तातेड, मंत्री कंचन सिंघवी के नेतृत्व मे मेवाड़ महिला मंडल की सदस्या ट्रेन द्वारा भीलवाड़ा पहुंची और वहां व्याख्याण सुना और ललिता सोनी के विशेष आग्रह पर आचार्यश्री के सानिध्य मे शिरीष मुनिजी मारासाहब ने स्पेशल शिविर का आयोजन रखा, जिसमे मंडल के अलावा दूसरे भाईयों और बहनों ने भी भाग लिया। फिर दुसरे दिन गुरुदेव सौभाग्य मुनिजी मारासा की सेवा की। गुरुदेव ने फरमाया कि मुझे मेवाड़ महिला मंडल पर नाज़ है और महिला मंडल के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गुरुदेव के सानिध्य मे होने वाले संयुक्त मेवाड़ महिला मंडल का २१वें अधिवेशन का मुख्य टॉपिक था ‘परिवार संस्कार में नारी की भूमिका’ जिस पर विभिन्न गाँवों से पधारी बहनों ने अपने विचार व्यक्त किये। द्वितीय सत्र मे संयुक्त मेवाड़ महिला मंडल चुनाव हुआ, जिसमे सर्व समिति से भगवानपूरा निवासी निर्मला सिंघवी को अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद कांकरोली में डॉ. चन्द्रप्रभाजी मारासा के दर्शन कर कांकरोली, उदयपुर आदि तीर्थ स्थानों के लाभ लेते हुए विदा ली। इस यात्रा को सफल बनाने में मेवाड़ महिला मंडल का भरपूर सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment