Friday, 21 October 2016

मुंबई पर मंडरा रहा आतंकी खतरा

मुंबई । मायानगरी मुंबई एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। खबर है कि इस बार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत को निशाना बनाने की फिराक में हैं, जिनका मुख्य निशाना मुंबई है। खुफिया विभाग ने इस बाबत अलर्ट जारी करते हुए मुंबई पुलिस को सूचित किया है। खबर के मुताबिक आतंकी २६/११ जैसे बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस ने यहां के सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। खासकर मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट, सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल, बाजार तथा प्रमुख मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि आतंकी मनसूबे को नाकाम किया जा सके।

- लोन वुल्फ अटैक की आशंका

अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी लोन वुल्फ अटैक करके भी बड़ी तबाही मचा सकते हैं। दरअसल उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अपने आत्मघाती हमलावरों के माध्यम से लोन वुल्फ अटैक करने की तयारी में है जो २६/११ जैसा आतंकी हमला कर धमाके को अंजाम दे सकते हैं। आतंकियों का मुख्य निशाना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है।

- मुंबई की सुरक्षा चाक-चौबंद

आतंकी हमले की आशंका के बाद मुंबई पुलिस ने सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। खासकर एयरपोर्ट, सभी रेलवे स्टेशनों, होटल्स, मॉल्स, मंदिर, भीड़-भाड़, वाली जगहों की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी है जिससे आतंकी खतरे को समय रहते ही नकाम किया जा सके।

- छावनी में तब्दील हुआ सिद्धिविनायक मंदिर

आतंकी हमले की आशंका के चलते मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दर्जनों पुलिसकर्मी चौबीस घंटे अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं। मुंबई पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा के लिए एटीएस, क्राइम ब्रांच, मुंबई पुलिस, महिला पुलिसकर्मी इन सभी को मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया है। उन लोगों पर खास नजर रखी जा रही है जो संदिग्ध नजर आते हैं।

No comments:

Post a Comment