मुंबई/गोडवाड ज्योती: महानगर मुंबई की व्यस्तताओं में अपनी अलग पहचान चिन्हित करती प्रमुख समाजिक व साहित्यिक संस्था जनता की पुकार द्वारा विजयादशमी के शुभ अवसर पर गिरगाँव चौपाटी पर निर्मित नमामि गंगे नगर में 38वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भारी जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष श्री कैलाश अग्रवाल ने बतलाया कि इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस विशेष रूप से पधारे और कवि सम्मेलन का भरपुर आनंद भी लिया। कवि सम्मेलन में वीररस की कवियित्रि सुश्री कविता तिवारी ने रंग जमा दिया। साथ में इसी क्रम में कवि गौरव चौहान ने भारत माता की जय कविता में बहुत ताली बटोरी। हास्य और व्यंग के कवि महेश दुबे ने अच्छा मनोरंजन किया। कवि सम्मेलन में आने वाले सभी काव्य प्रमियों को जलपान, शरबत के साथ गंगाजल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत की व्यवस्था कवि सम्मेलन के संयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा की गई थी। कवियों में विशेष रूप से श्रीमती मंजू लोढा ने सैनिकों की वीरगती वाली कविता सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन का उदघाटन दिलीप लाखी ने किया। श्री आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री शरण खन्ना कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष तथा समारोह अध्यक्ष श्री देशबंधू कागजी थे। इस अवसर पर जनता की पुकार की ओर से मुख्यमंत्री के हाथों 5 लाख रूपये का चेक श्रीहरि सत्संग समिति के अध्यक्ष विनोद लाठ को संस्था ने दिया।

No comments:
Post a Comment