मुंबई/गोडवाड ज्योती: भारतीय जनता पार्टी-मुंबई द्वारा नोटबंदी के पश्चात ‘भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य’ विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन बी.एस.ई. कनवेंसन हॉल, मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल ने भारत सरकार द्वारा जारी नोटबंदी पर सरकार के पक्ष को रखा तथा इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य पर पडने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम के प्रश्नोतरी काल में उपस्थित लोगों के सवालों का भी जवाब दिये। इस अवसर पर भाजपा मुंबई के अध्यक्ष श्री आशिष शेलार, पूर्व अध्यक्ष व कुलाबा विधानसभा विधायक श्री राज के पुरोहित, बी.एस.ई. अध्यक्ष आशिष चौहान, ब्रोकर फोरम के सी.ई.ओ. डॉ. विस्पी भथेना सहित भाजपा तथा शेअर बाजार के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment