Friday, 9 December 2016

आज का संभावित राशिफल

मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा।

वृषभ (Tauras): गणेशजी आपको सूचित करते हैं कि आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल जाए ऐसे योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है।

कर्क (Cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं।

सिंह (Leo): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें ऐसा गणेशजी सूचन करते हुए कहते हैं। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा।

तुला (Libra): आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु (Sagittarius): आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होंगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा।

मकर (Capricorn): आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment