Monday, 19 December 2016

घाटकोपर के आर मॉल में मैडम तुसाद के तर्ज पर बने प्रथम वैक्स रेड कारपेट म्युजियम का उद्घाटन किया उद्धव ठाकरे ने

मुंबई/गोडवाड ज्योती: मोम की मूर्तियों के लिए दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाला लंदन का सबसे अनूठा मैडम तुषाद संग्रहालय अब मुंबई में भी बनकर तैयार हो गया है, जहाँ कई राजनीतिक, सामाजिक व कला जगत की मशहूर हस्तियों के मोम के पुतलों का संग्रह किया गया है| ज्ञात हो कि वर्ष दर वर्ष लाखों लोग लंदन जाकर इन पुतलों से रूबरू होकर, महान हस्तीयों के साथ मुलाकात और तस्वीरें खिंचवाते हैं।
रूणवाल ग्रुप द्वारा निर्मित घाटकोपर के आर सिटी मॉल में रूणवाल ग्रुप के चेयरमेन सुभाषचंद्र रूणवाल, संजय राउत आदि की उपस्थिति में दिनांक 03/12/16 को रेड कारपेट म्युजियम का उद्घाटन उद्धव ठाकरे ने हिंदु हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के मोम के पुतले का अनावरण कर किया। वर्तमान में इस संग्रहालय में बालासाहेब ठाकरे सहित संत मदर टेरेसा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, दलाई मामा, पोप फ्रांसिस, ओलिम्पीक 2016 बैडमिंटन में रजत पदक विजेती पी. वी. सिंधू, क्वीन एलीझाबेथ, बराक ओबामा, माइकल जॅक्सन, एलबर्ट आंइस्टाइन, अण्णा हजारे, अब्राहम लिंकन, दलाई लामा, नेलसन मंडेला, ब्रेड पिट और एंजेलिना जॉली, ब्रुसली, आर्नोल्ड स्वार्जनेगर, ब्रुस विलीस, डेनियल के्रग (जेम्स बांड), बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स, WWE कलाकार जॉन सीना, फुटबॉल खिलाडी लायनल मेसी व हैरी पीटर के मोम के पुतले सम्मिलित हैं और भविष्य में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन व मेस्सी आदि के मूविंग पुतलों का भी समावेश करने की योजना है|

No comments:

Post a Comment